Bikaner Live

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के मूक बधिर बच्चों ने जमकर होली के गानों पर थिरकते हुए फूलों की होली खेली।

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के मूक बधिर बच्चों ने जमकर होली के गानों पर थिरकते हुए फूलों की होली खेली।

आपणी फाउंडेशन के निदेशक समाजसेवी रामस्वरूप कूकणा ने बताया कि समारोह में होली के रंगो की फुहार और फूलों की बारिश के बीच मस्ती करते इन बच्चों के लिए आज का दिन बेहद ही खास बना दिया, बच्चों के चेहरों की चमक देखकर उनके अभिभावक भी खुशी से झूम उठे और उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर न सिर्फ मस्ती की बल्कि होली के परम्परागत गीतों पर भी खूब धमाल मचाया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ कर समारोह में उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। आपणी फाउंडेशन अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम कूकणा ने कहा कि बच्चों ने संगीत, नृत्य, ग्रुप डांस से सबका मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुवात फूलो के साथ की गई मूक बधिर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों नृत्य, ग्रुप डांस से अपनी प्रतिभा का रंग इस होली के रंग में कुछ इस तरह घोला की कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग भाव विभोर हो उठे। सभी बच्चो ने भोजन का भी आनंद लिया। संस्थान संचालक जेठा राम के मुताबिक ऐसे आयोजनों से विशिष्ट बच्चों का जहां उत्साह बढ़ता है। वहीं वे भी सामान्य बच्चों की तरह आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दातार सिंह, सुधीर, वीरेंद्र , मुकेश, जयराम , देवेंद्र, सुनीता, संजना, मोनिका, अजय कुमार, रोहित कुमार, सूरज, सुमन आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!