Bikaner Live

शादी की जात देने आए थे जीण माता मंदिर हादेसे में जिंदा_जला परिवार:

शादी की जात देने आए थे जीण माता मंदिर रास्ता भटक गया था कार में #जिंदा_जला परिवार:एक घंटे पहले चचेरे भाई से पूछी थी गांव की लोकेशन;

फतेहपुर

सीकर में जीण माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहा परिवार अपने पैतृक गांव जाना चाहता था। लेकिन, यह परिवार रास्ता भटक गया था। इसी दौरान चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार में आग लग गई और 2 बच्चियों समेत 7 लोग जिंदा जल गए।

हादसे में मेरठ (यूपी) निवासी हार्दिक बिंदल, उनकी पत्नी स्वाति, मां मंजू और बेटी सिदीक्षा व रिदीक्षा की मौत हो गई। मौसी नीलम गोयल और मौसेरे भाई आशुतोष गोयल की भी जान चली गई।

हार्दिक के चचेरे भाई शुभम बिंदल ने बताया कि रविवार सुबह इन्होंने जीण माता के दर्शन किए थे। एक्सीडेंट से एक घंटे पहले (दोपहर करीब 1:30 बजे) मेरे मोबाइल पर हार्दिक का कॉल आया था। वह बोला- हम पैतृक गांव भातवाड़ी जाना चाहते हैं। उसकी लोकेशन क्या है? मैंने हार्दिक को गांव का रास्ता बताया और गूगल लोकेशन भी भेज दी थी।

हार्दिक के मामा सत्य प्रकाश अग्रवाल मेरठ कैंट से चार बार भाजपा से विधायक रहे हैं।

जब मेरठ से निकले, तब गांव जाने का नहीं था कार्यक्रम
शुभम ने बताया- तय कार्यक्रम के अनुसार इन लोगों को जीण माता मंदिर से रानी सती मंदिर (झुंझुनूं) जाना था। इसके लिए फतेहपुर जाने की जरूरत नहीं थी। वहां से सीकर होते हुए झुंझुनूं का सीधा रास्ता है। मेरठ से निकलते समय इनका अपने गांव भातवाड़ी जाने का भी कोई प्रोग्राम नहीं था। शायद अचानक गांव जाने का कार्यक्रम बना होगा। अगर गांव जाना था तो इन्हें खंडेला होते हुए रास्ता लेना था। इसके चलते ये रास्ता भटक गए और फतेहपुर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों को यह भी नहीं मालूम कि ये गांव या सालासर गए या नहीं।

शादी की जात देने आए थे
शुभम बिंदल ने बताया- ये मेरठ से शनिवार सुबह 11 बजे कार से निकले थे। कार मौसेरे भाई आशुतोष गोयल की थी। रात को जीण माता में ही रुके और रविवार सुबह दर्शन किए। इसके बाद सालासर (चूरू) के पास मालासी भैरू के दर्शन किए। वहां से रानी सती मंदिर जाने के लिए निकले थे।

शुभम ने बताया- परिवार मूलत: सीकर जिले के ही भातवाड़ी गांव का रहने वाला था। करीब छह दशक से उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित शिव शंकरपुरी के ब्रह्मपुरी में रह रहा था। हार्दिक की 8 साल पहले शादी हुई थी। तभी मन्नत मांगी थी कि बेटा-बहू, दोनों जीण माता की जात देने राजस्थान जाएंगे। तब से कुछ न कुछ होता रहा। वे माता के दर्शन को जा नहीं पाए। इस बीच, दो बेटियां भी हो गईं। अब शादी की जात देने के लिए राजस्थान में जीण माता मंदिर गए थे।

आग लगने के बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रक से दूर किया गया।
आग लगने के बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रक से दूर किया गया।
हार्दिक के परिवार में कोई नहीं बचा
हार्दिक और आशुतोष ने साझेदारी में मेरठ में कपड़ों की दुकान कर रखी थी। हार्दिक का पूरा परिवार इस एक्सीडेंट में खत्म हो गया। आशुतोष के परिवार में अब उनके पिता मुकेश गोयल, पत्नी और तीन साल का बेटा बचा है। आशुतोष की पांच साल पहले शादी हुई थी। आशुतोष की एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

हार्दिक के पिता नरेंद्र बिंदल की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। हार्दिक की दो छोटी बहनें सुगंध और महक हैं। सुगंध की हापुड़ और महक की सियाना में शादी हुई है। हार्दिक की बड़ी बेटी सिदीक्षा एलकेजी की छात्रा थी। छोटी बेटी रिदीक्षा का 10 दिन पहले ही स्कूल में एडमिशन करवाया था।

हार्दिक के ताऊ संत कुमार ने बताया- हार्दिक की मौसी नीलम मेरठ के आरकेपुरम में रहती थी। मौसेरे भाई आशुतोष की कार से राजस्थान के निकले थे। कार कभी आशुतोष तो कभी हार्दिक चला रहा था।

जैसे ही कार में आग लगी, ट्रक में रखी रुई ने भी आग पकड़ ली।
जैसे ही कार में आग लगी, ट्रक में रखी रुई ने भी आग पकड़ ली।
चचेरे भाई शुभम ने बताया- फतेहपुर पहुंचने के बाद रिश्तेदारों ने जब शव देखे तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। उन्हें देखते ही परिवार के सदस्य फफक-फफक कर रोने लगे। बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला। वे बार-बार यही कहते रहे कि हार्दिक का परिवार बहुत ही मिलनसार था। छोटा-सा परिवार सभी से मिलजुल कर रहता था।

यह वह कार है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद आग लग गई थी।
यह वह कार है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद आग लग गई थी।
ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी थी आग
हादसा रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फतेहपुर चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर दूरी पर हुआ था। एक ट्रक को ओवरटेक करते समय कार उससे जा टकराई। कार में गैस किट लगा था। टक्कर होते ही कार ने आग पकड़ ली। अंदर बैठे परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार के गेट के लॉक जाम हो गए और वे बाहर नहीं निकल सके।

कार में सीएनजी सिलेंडर लगा था। पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।
कार में सीएनजी सिलेंडर लगा था। पुलिस जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।
शवों को लोडिंग ऑटो में रखकर फतेहपुर स्थित धानुका अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया था।
शवों को लोडिंग ऑटो में रखकर फतेहपुर स्थित धानुका अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया था।
मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रक को खाली करवाया गया। ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था।
मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रक को खाली करवाया गया। ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया था।
पढ़ें ये खबर भी…

राजस्थान में कार में जिंदा जले 7 लोग: चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगी

राजस्थान के चूरू सालासर स्टेट हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद 7 लोग कार में ही जिंदा जल गए। सालासर बालाजी से दर्शन करके लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई थी, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था।
बीकानेर लाइव इस घटना से काफी दुखद महसूस कर रहा हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसा सीकर के फतेहपुर में रविवार दोपहर 2:30 बजे आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर दूरी पर हुआ था। मरने वालों में नीलम गोयल (55) पत्नी मुकेश गोयल,आशुतोष गोयल (35) पुत्र मुकेश गोयल निवासी शारदा रोड मेरठ, मंजू बिंदल (58) पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल (37) पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल (32) पत्नी हार्दिक, दीक्षा (7) पुत्री हार्दिक और दीक्षा की 4 साल की बहन शामिल है। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन(रूई) भरी हुई थी।
फतेहपुर कोतवाली SHO सुभाष बिजारणिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थी। करीब आधे घंटे में कार में लगी आग पर काबू पाया गया था। वहीं ट्रक में लगी आग पर शाम 4 बजे के करीब काबू पाया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम दमयंती कंवर, DSP रामप्रताप बिश्नोई, फतेहपुर सदर SHO मुनेशी मीणा भी मौके पर पहुंचीं।

हादसे के बाद मैं दौड़कर कार के पास पहुंचा। गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन सभी गेट लॉक हो चुके थे।
रामनिवास सैनी प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शी बोला- कार सवार मदद को चिल्ला रहे थे प्रत्यक्षदर्शी रामनिवास सैनी ने बताया- दोपहर करीब 2:30 बजे की बात है। मैं अपनी पिकअप गाड़ी की सर्विस करवाने के लिए पुलिया के पास सर्विस सेंटर पर जा रहा था। पुलिया के ऊपर से गुजर रहा था। तब मेरे पास से निकल रहे ट्रक को पीछे से आई कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार ट्रक से जा टकराई।

मैंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी की। तुरंत कार की ओर दौड़ा पीछे बैठे दो लोग मदद की गुहार भी लगा रहे थे। गाड़ी के पीछे लगी गैस किट की टंकी के आग तेज हो गई। इसके बाद मैंने सूचना पुलिस को दी।

कार में मिले मोबाइल से हुई मरने वालों की पहचान नाम नहीं बताने की शर्त पर मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि गाड़ी से शव निकालते समय एक मोबाइल जला हुआ मिला था। पहले शवों को निकालकर राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी पहुंचाया, उसके बाद जले हुए मोबाइल से सिम कार्ड निकाला और अपने मोबाइल में लगाया। मोबाइल में सिम लगाते ही एक कॉल आया।

सामने से एक महिला की आवाज आई। उसने बताया कि वो आरके पुरम, दिल्ली रोड, मेरठ से बोल रही है। उसने अपनी मां को कॉल लगाया है। उसकी मां और भाई सेंट्रो कार से सालासर बालाजी दर्शन कर लौट रहे थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!