Bikaner Live

अधिक मास पर बीकानेर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 25 मई से, पोस्टर का विमोचन



बीकानेर, 12 मई 2026।Bikaner Live 
पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास के पावन अवसर पर बीकानेर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के पोस्टर का विमोचन आज सिंथल पीठाधीश्वर श्री रामदयाल जी महाराज ने किया।

25 मई से 1 जून तक होगी कथा
कथा के मनोरथी श्री जगदीश चंद्र सोनी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 25 मई से 1 जून 2026 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन जेल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन में होगा। 


पंडित विजय शंकर व्यास करेंगे कथा वाचन
कथा का वाचन बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पीठाधीश्वर पंडित विजय शंकर जी व्यास करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगा। 

पोस्टर विमोचन में ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मनोरथी जगदीश जी सोनी के साथ रवि सेवग, सुरेश सोनी, रामचंद्र सोनी, श्रवण सुथार, अक्षय मारू, प्रभु दयाल सोनी और पंडित केशव नारायण व्यास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

आयोजकों ने अधिक मास के पुण्य अवसर पर होने वाली इस कथा में सभी धर्मप्रेमी भक्तों से सपरिवार पधारने की अपील की है।

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!