Bikaner Live

बीकानेर की बेटी तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 499 अंक प्राप्त कर हासिल किए 99.80 प्रतिशत

बीकानेर। शहर की होनहार छात्रा तान्या सामसुखा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर बनकर बीकानेर का नाम पूरे देश में रोशन किया है इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।तान्या की इस शानदार सफलता पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा एवं सुशील शर्मा ने तान्या और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तान्या ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है तान्या की यह उपलब्धि प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह देश और समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!