

नोखा राजस्थान पैशनर समाज के प्रांतीय आहवान पर पेंशनर समाज व कार्मिकों को R.GHS योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिलने व आये दिन हो रही परेशानियों को लेकर बुधवार 13 मई 2026 को जिला कलेक्टर बीकानेर के माध्यम से मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन भिजवाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन के 11 बजे से पूर्व सैकड़ों की तादाद में पेंशनर्स पेंशनर कार्यालय पहुंचे वहां से राजस्थान पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश जोशी व महामंत्री कालूराम भाटी की में अगुआई में जुलुस के रूप में नारे पेंशनर समाज जिन्दाबाद, राजस्थान सरकार होस में आओ, RGHS को बंद नहीं करने दिया जायेगा आदि नारे लगाने में स्वयं अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला मंत्री कालूराम भाटी संरक्षक सत्यनारायण पारीक व लालचन्द्र तुलसानी और नोखा उपशाखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द्र मोदी आदि ने भी जोश के साथ नारे लगाने से वंचित नहीं रहे। वृद्धावस्था के बावजूद आकाश का गुंजायमान कर रहे थे। जिला कलक्टर कार्यालय के सामने अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने R.G.H.S योजना में पेंसनरो और कार्मिको को पूर्ण लाभ नहीं मिलने व आये दिन हो रही परेशानियों पर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार को आगाह किया कि समय रहते पटरी से उत्तरी RGHS योजना को ठीक करें। और पेंशनरों व कार्मिको को पूर्ण लाभ दिलावे । अन्यथा ईसके परिणाम भुगतने होंगे। जोशी ने कहा कि अनुमोदित चिकित्सालयो फार्मास्टोर द्वारा RGHS का बहिस्कार करते हुए चिकित्सा सुविधा एव दवाईया नही दिए जाने तथा सरकार द्वारा RGHS योजना को इन्सुरेंस / पूनर्भरण मोड़ पर ले जाने की मंशा का विरोध करते है। राज्य सरकार पेंशनर भोगी व कार्मिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। तत्पश्चात पेंशनर समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर बीकानेर शहर रमेश देव को ज्ञापन सोपा। जुलुस के दौरान इंजिनियर अरुण कुमार व ओम प्रकाश बिश्नोई, रमेश कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य, अल्लादीन सन्मा, राकेश कुमार गुप्ता, द्वराकदास जोशी, मोहम्मद हनीफ भाटी, हनुमानसिंह, मांगीलाल, मोहम्मद बक्श, लक्ष्मीनारायण मोदी सहित सेकड़ो की तादाद में उपस्थित रहे।















