Bikaner Live

स्वायत्त शासन और राजस्व मंत्री से मिले विधायक व्यास


बीकानेर, 14 मई। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को जयपुर में नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा से मुलाकात की।
इस दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधायक ने नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री से नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने तथा आगामी दिनों में जनसंख्या के अनुरूप भर्ती करवाने की मांग की। साथ ही इसके अनुरूप संसाधन उपलब्ध करवाने और नगर विकास न्यास के माध्यम से विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। विधायक व्यास ने राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा से मुलाकात की और राजस्व विभाग के तहसीलदार सहित विभाग के अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आग्रह किया, जिससे राजस्व से जुड़े कार्य प्राथमिकता से हों और आमजन को राहत मिले।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!