Bikaner Live

बंगलानगर वार्ड नंबर 21 की जन समस्याओं को लेकर बी डी कल्ला के पुत्र पवन कल्ला तथा कल्ला से प्रतिनिधिमंडल मिला

बंगला नगर वार्ड नंबर 21 की जन समस्याओं को लेकर राजस्थान सरकार के कैबिनेट एवं ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला के पुत्र पवन कल्ला तथा कल्ला के पीए विजय से उनके निवास स्थान जयपुर में एक प्रतिनिधिमंडल मिला जिसमें बंगला नगर वार्ड नंबर 21 में विधायक कोटे से अनुशंसा की गई राशि की भूमि रिपोर्ट बंगला नगर वार्ड नंबर 21 में सीवर लाइन, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड में खाली पड़ी पीएचईडी की जमीन जिसकी चार दिवारी वार्ड में पीने के पानी की पाइप लाइन डलवाने करमिसर वार्ड न 23 में मदरसे के पास खाली पड़ी जमीन में विधायक कोटे से 15 लाख की राशि देने की मांग आदि जन समस्याओं को लेकर मिले जिसमें संबंधित बीकानेर के अधिकारियों को आदरणीय मंत्री महोदय के आते ही दिशा निर्देश दिए जाएंगे इस बात का पूरा भरोसा पवन कल्ला ने दिलाया प्रतिनिधिमंडल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हसन अली गौरी, रिजवान खान खन्ना, अब्दुल कयूम खिलजी, अनवर अली कादरी, बरकत अली खिलजी, प्रेम सिंह जी भाटी आदि लोग शामिल थे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!