Bikaner Live

3 वर्षी हिसाब-किताब 3 मिनट में पढ़कर सुनाया कोषाध्यक्ष ने,समाज ने मैनुअल माँगा



_( *रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट*)__
___________

*रविवार शाम श्री रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट की बैठक ( semifinal meeting ) रत्नेश्वर राज रंगों की बगेची में रखी गयी।  जिसका उद्देश्य समाज के रत्नेश्वर महादेव ग्रुप में ना बताकर सभा परिसर में बताया गया हमेशा की तरह इस बार भी मंच संचालन का कार्य धर्मेन्द्र रंगा ( अधिवक्ता एवं ट्रस्ट के क़ानूनी सलाहकार) को सौंपा गया।*

*धर्मेद्र रंगा ने समाज के वरिष्ठ एवं ट्रस्ट के संरक्षक मंडल का स्वागत कर अभिभाषण आरंभ किया।  उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की इस बैठक का उदेश्य ट्रस्ट का तीन वर्षीय सम्पूर्ण हिसाब-किताब देना है। मैं इसके लिए मंच पर श्री रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दाऊदयाल रंगा को आमंत्रित करता हूँ  कि वें यहाँ आएँ ओर बोलकर हिसाब-किताब बताएँ।*

*कोषाध्यक्ष दाऊ दयाल रंगा ने ट्रस्ट का तीन साल का हिसाब-किताब 5G स्पीड से मात्र 3 मिनट में बता दिया।*

*इसके पश्चात् कहा कि किसी भी भाई-बंधु का हिसाब-किताब को लेकर कोई संशय अथवा सवाल है तो पूछ सकता है।*
*इस पर semifinal meeting ….keep silent रही।*

*धर्मेद्र रंगा ने पुनः कहा किसी को इस हिसाब-किताब में कोई सवाल पूछना हो तो पूछ सकता है।*
*समाज एक बार पुनः keep silent……था*

*फिर अध्यक्ष के इशारे पर मिठाई के डिब्बे खोल दिएँ गएँ और उपस्थित सभी सामाजिक भाई-बंधुओं ने प्रसन्नचित्त मुद्रा में प्रीत की प्लेट ग्रहण की। जिसमें एक समोसा दो लड्डू थे तत्पश्चात् चाय वालों को चाय और काॅफी वालों को काॅफी सर्व की गई।*

*इस बीच शिव कुमार रंगा ( पूर्व पार्षद भाजपा ) ने पहल करते हुए कहा कि हमारे समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट के संरक्षक गत दिनों मुख्यमंत्री,राजस्थान सरकार द्वारा मीसा बंदी गिरफ्तारी विषय पर सम्मानित हुएँ है तो क्यूँ ना! हम सभी “”शेरे “”” का सम्मान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाएँ एवं ट्रस्ट की सेमीफाइनल मिटिंग में आएं सभी गुणीजन बंधाईयाँ देकर “”शेरे ” का उत्साहवर्धन करें।*

*रंगा राजस्थानी राहुल ( कवि-कथाकार ) ने कहा कि आज के इस आपाधापी के समय में  सामाजिक संवाद अति-आवश्यक है। इन बैठकों के माध्यम से सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ता है। जो सामाजिक बनाने में सदैव सहायक सिद्ध होता है।*

*सामाजिक भाई-बंधुओं ने इस पर ख़ूब तालियाँ बजाई।*
____🔰🔰______

*कुल मिलाकर निष्कर्ष ये निकला Semifinal meeting हर्षो-उल्लास से सरोबार रही। कुछ लोगो ने नाश्ता कर बद्री-नारायण रंगा को पुन: अध्यक्ष बनें ऐसी बधाईयाँ भी दी।*
______🔰🔰________

*संस्थान ने बताया कि final meeting निर्णायक बैठक 29 July 2024 ( सोमवार ) को है। उस दिन श्री रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट का अध्यक्ष तय होगा। अध्यक्ष ने शोसल मीडिया प्लेटफार्म से भी आग्रह किया है  कि समाज भाई-बंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में 29 July 2024 की final meeting में अवश्य आएं एवं जागरूक समाज के नागरिक होने का परिचय देवें।*

_(  *Ranga Rajasthani Rahul*)__
➿➿ ®️®️®️ ➿➿➿

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!