Bikaner Live

न्यायिक आदेशों की पालना नहीं होने पर ग्राम विकास अधिकारियों का आंदोलन तेज

नोखा ब्लॉक ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को जिला परिषद घेराव की चेतावनी

नोखा, बीकानेर, 18 अगस्त
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला बीकानेर के आह्वान पर सोमवार को नोखा ब्लॉक के पदाधिकारियों ने पंचायत समिति में विकास अधिकारी जसवंत सिंह बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। संघ ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेशों की अविलंब पालना नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिलाध्यक्ष रामनिवास भादू के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में संघ ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण आदि मामलों में उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन और अपास्त आदेशों की पालना ब्लॉक स्तर पर नहीं हो रही है। जबकि राज्य सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग ने 19 मई 2026 के परिपत्र में स्पष्ट किया है कि न्यायिक आदेशों की पालना में विलंब स्वीकार्य नहीं है और अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

संघ ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन के चरण:

  1. 31 जुलाई: मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन
  2. 17 अगस्त: सभी ब्लॉकों द्वारा विकास अधिकारियों को ज्ञापन
  3. 18 अगस्त: जिला स्तर पर CEO, कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को ज्ञापन
  4. 20 अगस्त: सभी पंचायत समितियों के राजकीय व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट
  5. 21 अगस्त: PM आवास, स्वच्छ भारत मिशन, SFC, FFC सहित राज्य सरकार की सभी योजनाओं का बहिष्कार
  6. 24 अगस्त: जिला परिषद का घेराव

ज्ञापन के दौरान ब्लॉक मंत्री धीरेंद्र श्रीवास्तव, लोकेश दुबे, गोविंद भादू, कैलाश व्यास, हरिकिशन तरड़, नंदराम थालोड, हरिकिशन ओझा, सांवरलाल साहू, राजुराम गोदारा, प्रदीप पारीक, संतोष गोदारा, श्रवण जांदू, सुरेश मीणा, देशराज मीणा, भियाराम तरड़ सहित बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!