Bikaner Live

श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा शुक्रताल में नोखा के महावीर महाराज के श्रीमुख से 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक।

अर्केश्वर महादेव मंदिर टीम द्वारा बैनर (पर्दा) का विमोचन किया गया

नोखा। नोखा की श्री राधा माधव कीर्तन मंडली के सौजन्य से श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के शुकताल (शुक्रतीर्थ) स्थित पंजाबी भवन में नोखा के जाने माने विद्वान पंडित महावीर जी महाराज के श्रीमुख से 28 सितम्बर 2026 से 4 अक्टूबर तक सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। ज्ञात रहे कि शुकताल वो पवित्र तीर्थ स्थल है जहां सर्व प्रथम श्री शुकदेव जी ने परीक्षीत जी को गंगा किनारे कथा सुनाई थी। ऐसे पवित्र तीर्थ स्थल पर श्रीमद् भागवत श्रवण करने का बहुत बड़ा पुण्य बताया गया है। इस तीर्थ स्थल पर पं. महावीर जी महाराज अपनी अमृत मयी मधुर वाणी में श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का रसास्वादन करवाते हुए ज्ञान गंगा में डुबकियां लगवायेंगे। इसके साथ ही नित्य प्रातः तर्पण व सांझ गंगा तट पर संकीर्तन का आयोजन होगा।
आयोजक श्री राधा माधव कीर्तन मंडली ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब केबल पर होगा। अर्केश्वर महादेव मंदिर परिवार के सदस्य इन्द्रचन्द मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि कथा के प्रचार प्रसार हेतु बैनर (पर्दा) का विमोचन तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महादेव मंदिर परिवार के सभी टीम सदस्यों और अनेकों शिव भक्तों द्वारा मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय व टीम के अग्रज दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में किया गया। ज्ञात रहे कि नोखा क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु जायेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!