Bikaner Live

विश्व फोटोग्राफी दिवस आज एपी3आई का समारोह


बीकानेर, 18 अगस्त। एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया (एपी3आई) की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 19 अगस्त को शाम 4 बजे जिला उद्योग संघ भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष अजीज भुट्टा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टीम ऑवर फॉर नेशन के संस्थापक सी.ए. सुधीश शर्मा उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया करेंगे।

संस्था के महासचिव मनीष पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के 27 साल पूरे होने के पर केक काटकर खुशियां मनाई जाएगी इस अवसर पर फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप, उसकी उपयोगिता तथा प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स की भूमिका पर भी चर्चा होगी।

मंगलवार को संस्था की गतिविधियों को लेकर एक मीटिंग आयोजित कीजिए जिसमें संस्था के अध्यक्ष अजीज भुट्टा, संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप सिंह चौहान तथा सचिव मनीष पारीक, राकेश शर्मा आलम हुसैन सिंधी, दिनेश गुप्ता शामिल रहे। संस्था की ओर से सभी फोटोग्राफर्स एवं फोटोग्राफी प्रेमियों से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!