Bikaner Live

मरुधरा न्यूज पीआर सर्विस ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस



मरुधरा न्यूज पीआर सर्विस ने मंगलवार को जिला उद्योग संघ सभागार में अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संस्था की एक वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी लेते हुए टीम को स्थापना दिवस की बधाई दी। माइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल राजेश चूरा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल और बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए।

संस्था के निदेशक केशव आचार्य ने एक वर्ष की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से शिक्षा, सामाजिक सरोकार, उद्योग, डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क, युवा नेतृत्व और नवाचार से संबंधित गतिविधियां आगे भी संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने किया। प्रमोद आचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. भागीरथ मूंड, अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अनिल जोशी, बेसिक कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अमित व्यास, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा और युवा उद्यमी जतिन सहल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अमित व्यास, रोजगार केंद्र की उपनिदेशक हरगोविंद मित्तल, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत, राजस्थान राज्य प्राच्य विद्या मंदिर के निदेशक डॉ. नितिन गोयल, डॉ. नीलम जैन, युवा उद्यमी अनुज मित्तल, कृष्णकांत व्यास, धीरज सिंह, गजेंद्र सिंह, हरगोविंद मित्तल, एडवोकेट रेवंत सिंह, एडवोकेट प्रखर मित्तल, मोहित पुरोहित, गोपाल व्यास, दिनेश चूरा, विक्रम भादू, नगेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता, साफा-पगड़ी विशेषज्ञ कृष्ण चंद्र पुरोहित, रेप्लिका विशेषज्ञ कृष्णकांत व्यास, मधुसूदन व्यास, हिमांशु व्यास, रमेश बिस्सा, सावन पारीक और राजेंद्र भार्गव सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान श्रीकिशन मूंधड़ा, द्वारका प्रसाद पचीसिया सहित अतिथियों ने मरुधरा न्यूज पीआर सर्विस के नए लोगो का लोकार्पण किया। इसके बाद संस्था के प्रथम स्थापना दिवस पर केक काटा गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!