Bikaner Live

नाट्य प्रतिभा है माध्यम राष्ट्र जागरण का…
राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप एवं भगत सिंह है प्रेरणास्त्रोत…
गायत्री परिवार और प्रयत्न संस्था का सामुहिक आयोजन…



18 अगस्त 2026 बीकानेर। “सांस्कृतिक यात्रा 26” के तहत गुरुग्राम के सरकारी स्कूल की विद्यार्थियों से सजे दो ऐतिहासिक नाटकों का मंचन पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में सायंकाल में एक भव्य समारोह के रूप में किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि युवाओं में खासकर जेनजी व जेन एल्फा पीढ़ी में शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर और प्रयत्न संस्था कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2025 से बीकानेर से आरंभ हुई  ‘प्रयत्न स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ संस्था इस वर्ष भी हरियाणा के गुरुग्राम से बीकानेर तक की अपनी सांस्कृतिक यात्रा पर निकली हुई है। अपनी सात दिवसीय “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में इस बार “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” और ‘स्वराज’ नामक दो ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन गायत्री शक्तिपीठ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर ने बताया कि सांस्कृतिक यात्रा के प्रणेता और प्रयत्न के संस्थापक प्रणीत सुशील सिन्हा द्वारा लिखित एवं निर्देशित इन ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी नाटकों के मंचन के माध्यम से जनजागरण और देशभक्ति की भावना का प्रसार भी किया जा रहा है। वरिष्ठ गायत्री परिजन अविनाश गोयल ने बताया कि प्रणीत सुशील सिन्हा एवं धर्मपत्नी डाॅ सोनाली सक्सेना गायत्री शक्तिपीठ के नियमित सदस्य परिजन हैं और बीकानेर में गायत्री परिवार की टीम के साथ जन जागृति आंदोलन से जुड़े हुए है। नाट्यकला के माध्यम से राष्ट्र जागरण एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्यों के निमित्त इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भावपूर्ण संवाद शैली और अभिनय कुशलता से गुरुग्राम सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों विश्वजीत, अरमान, शिवम, अंजली साधना एवं उनकी टीम ने नाटिका में महाराणा प्रताप, शक्तिसिंह, मानसिंह, भील पुंजा, चन्दा, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे पात्रों का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर दर्शकों मन मोह लिया। दर्शकगण भी लगातार करतल ध्वनि से अभिनयकर्ता विद्यार्थियों का होंसला बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के समापन पर गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा और संरक्षक करनीदान चौधरी द्वारा अभिनय टीम का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। सहप्रबंध ट्रस्टी ईंजीनियर अमरसिंह वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

18 अगस्त 2026 बीकानेर। “सांस्कृतिक यात्रा 26” के तहत गुरुग्राम के सरकारी स्कूल की विद्यार्थियों से सजे दो ऐतिहासिक नाटकों का मंचन पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में सायंकाल में एक भव्य समारोह के रूप में किया गया।गायत्री परिवार ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि युवाओं में खासकर जेनजी व जेन … Read more

error: Content is protected !!