Bikaner Live

श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का वर्णन


बीकानेर। श्री ज्योत भारती जी के धूणे, शिवबाड़ी में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों एवं उनकी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। महाराज ने भगवान शिव के अनेक स्वरूपों की महिमा बताते हुए कहा कि भोलेनाथ अपने भक्तों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न रूपों में प्रकट हुए।

कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। रमेश भाई पारीक ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।

कथा में भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न अवतारों और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!