बीकानेर। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार सक्रिय न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ इस वर्ष भी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा। समिति की ओर से 9 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक दीयात्र दियातारा से करीब 3 किलोमीटर पहले सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समिति के कार्यालय का उद्घाटन 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी गजनेर रोड स्थित बाल गोविंद स्कूल के सामने किया जाएगा। कार्यालय का शुभारंभ बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता रवि शेखर,महावीर रांका, अशोक अग्रवाल, राजकुमार पन्नू रामरतन धारणिया एवं मुस्कान बाई के कर-कमलों से किया जाएगा।
इस अवसर पर रामसापीर की आरती एवं पूजा-अर्चना का भी आयोजन होगा। साथ ही 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस होने के कारण न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ के सदस्य इस विशेष दिन को भी उत्साहपूर्वक मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर भाइयों द्वारा केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस का सेलिब्रेशन किया जाएगा।
समिति के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। पिछले दो वर्षों में सेवा कार्यों को श्रद्धालुओं का अच्छा सहयोग और सराहना मिली है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी छह दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा कार्य के आयोजन में मुख्य कार्यकर्ताओं के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।
समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी फोटोग्राफर भाइयों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सेवा भावना रखने वाले लोगों से 19 अगस्त को सुबह 10 बजे कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होकर विश्व फोटोग्राफी दिवस तथा सेवा कार्य के शुभारंभ में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
समिति का कहना है कि फोटोग्राफी के साथ सामाजिक सेवा को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं की सेवा करना इस पहल का विशेष उद्देश्य है और आने वाले दिनों में भी समिति इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।













