Bikaner Live

*नाल पुलिस थाना द्वारा आज से लागू भारतीय न्याय संहिता पर मां करणी बीएड एवं बीएसटीसी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित*

बीकानेर। नाल पुलिस थाना द्वारा आज से लागू भारतीय न्याय संहिता पर मां करणी बीएड एवं बीएसटीसी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में नाल पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र दत्त जी ने बताया कि आज 1 जुलाई से देश में तीन नए कानून लागू हो रहे हैं।जिनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) शामिल हैं। उन्होंने उनके प्रारंभ होने के कारण और इनकी उपादेयता पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मां करणी पशुधन सहायक महाविद्यालय नाल बीकानेर के प्राचार्य डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने इन कानूनो की आवश्यकता, इनके पीछे हो रहे परिवर्तनों के कारणों तथा युवा वर्ग के इस दिशा में कर्तव्यों का उल्लेख किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने इन नए कानूनो की महिलाओं हेतु उपादेयता, वर्तमान परिदृश्य में नवीन कानून से होने वाले लाभों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय बालिकाओं तथा नाल महिला पुलिसकर्मियों के बीच संवाद भी हुआ। इस अवसर पर नाल पुलिस स्टाफ सहित महाविद्यालय स्टाफ रेखा वर्मा, डॉ पूनम लता मिड्डा, सरिता पुरोहित, राकेश व्यास, राकेश पुरोहित शिवजी छंगाणी, अभिषेक व्यास, नरेंद्र कुमार स्वामी, मुकेश रूली ,सांवरमल जाखड़ ,सुधीर चंदेल इत्यादि भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ रितु श्रीमाली ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!