Bikaner Live

*वकीलों वाली गली में गंदे बदबूदार पानी से आमजन परेशान*

बीकानेर वकीलों की गली चौथीना कुआं एवं आसपास के क्षेत्र में नल से आ रहे गंदा पानी बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है। पानी इतना गंदा व बदबूदार है कि ना तो पीने के लायक है ना ही इससे नहाया जा सकता है। जिससे अवगत कराने के लिए वकीलों की गली व श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति से अभिषेक गुप्ता, आशीष राजवंशी, ओमप्रकाश स्वामी, महेश स्वामी, संदीप शर्मा, ललित सुथार, पंकज स्वामी, विष्णु राजपुरोहित,पार्षद आनंद सिंह सोडा व अन्य लोग कलेक्टर निवास उपस्थित हुए एवं मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। अधिकारी गणों द्वारा आश्वासन दिया गया की जल्द ही इस स्थिति का निपटारा दिया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!