Bikaner Live

बीकानेर में जमकर बरसे मेघा, सड़के नदियों की तरह बहती नजर आई…

पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम दो चरणों में हुई झमाझम बारिश ने बीकानेर शहर को तरबतर कर दिया। गर्मी से परेशान लोगों को तेज हवाओं के साथ हुई ठंडी बारिश ने बड़ी राहत प्रदान की। शाम 5:30 बजे तक करीब पौन घंटे लगातार बारिश हुई। उसके आधे घंटे बाद तूफानी हवाओं के साथ एक बार फिर जमकर बादल बरसे। इस तरह दो चरणों में हुई बारिश ने हवा में ठंड खोल दी इस कारण तापमान भी लुट गया लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर की अनेक सड़के नदियों की तरह बहती नजर आई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक रिमझिम बारिश का दौर जारी था तथा आसमान में बादलों का डेरा था और मौसम बरसाती तेवर लिए हुए था।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!