
बीकानेर 6 जुलाई 2024 श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ववर्ती संगठन था।डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी (जन्म: 6 जुलाई 1901 – मृत्यु: 23 जून 1953) शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।

“एक पेड़ मां के नाम” हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर सभी को ये संदेश देते है की आओ हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम का लगा कर उसकी देख भाल करे!














