
बीकानेर। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर पार्श्व गायक मुकेश की आगामी 22 जुलाई को101 जयंती के अवसर पर श्री विश्वकर्मा नाट्य कला संगीत संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल द्वारा “हम सफर मेरे हम सफर पंख तू परवाज़ हम” स्वरांजली कार्यक्रम का स्थानीय टाउन हॉल में 22 जुलाई की शाम 5 बजे आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एकल गायन कार्यक्रम में मेघराज नागल द्वारा मुकेश के गाये 51 लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में मेघराज नागल ने बताया कि इस मौके पर संस्था द्वारा केक काटा जाएगा । इस कार्यक्रम को लेकर संस्था के अन्य गायक कलाकारों ने रिहर्सल एवं संस्था के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेघराज नागल मोबाइल नंबर – 8619532062,
अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर।














