Bikaner Live

सैनिक प्रकोष्ठ एवं गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकानेर ने अभिनंदन किया श्री अर्जुन राम जी मेघवाल का

18 जुलाई 2024, बीकानेर ।

सैनिक प्रकोष्ठ ,भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर एवं गौरव सेनानी एसोसिएसन बीकानेर ने संयुक्त रूप से आज सांसद सेवा केंद्र पर जाकर माननीय श्री अर्जुन राम जी मेघवाल के चौथी बार विजयी होने पर एवं कानून मंत्री बनाए जाने पर व विजय संकल्प लेने हेतु बीकानेर आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल हेमसिंह शेखावत ने माननीय मंत्री जी के द्वारा किए गए गत कार्यकाल के कार्यों के बारे में प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे यह उम्मीद जाहिर की के अगले 5 वर्ष में भी आप सैनिकों के कल्याण एवं बीकानेर के विकास की ओर ध्यान देकर बीकानेर का चंहुमुखी विकास करेंगे ,इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने श्री अर्जुन राम जी मेघवाल को माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर कर उनका अभिनंदन किया ।
इस अभिनंदन समारोह में पूर्व सैनिक सूबेदार किशन सिंह, राजेंद्र सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह राठौड़ ,वीरेंद्र सिंह, कैप्टन प्रभु सिंह ,सूबेदार गोविंद सिंह भाटी इत्यादि पूर्व सैनिक एवं पूर्व अधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर अपने अभिनंदन समारोह में अर्जुन राम जी मेघवाल ने पूर्व सैनिकों एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि मैं मेरे कार्यकाल में आप सभी लोगों के हितों की रक्षा करते हुए आपके लिए सदैव उपस्थित रहूंगा ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!