
नारी शक्ति वूमेंस एंपावर शाखा बीकानेर की तरफ से अध्यक्ष मधु खत्री जी के नेतृत्व में हिफाजत कार्यक्रम सेंट वीनस स्कूल में करवाया गया।।
जहां पर बच्चियों को उनकी सुरक्षा के लिए कांस्टेबल शीतल ने टिप्स दिए।।
कांस्टेबल शीतल ने बच्चियों को अपनी सुरक्षा के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के बारे में बताया । राजस्थान पुलिस की विमला देवी एवं सुनीता ने बच्चों को हालात को सूझ बूझ से संभालने केलिए समझाया मधु खत्री ने विपरीत परिस्थितियों से निडर होकर सामना करने केलिए कहा।संजुखत्रीने मोबाइल से व फेसबुक से होने वाले फ्रोड एवं साइबर क्राइम से कैसे बचें के बारे में बताया अंजना खत्री ने सभी को शपथ दिलाई शिखाविजय ने संस्था की तरफ से सभी का आभार ज्ञापित किया।














