Bikaner Live

कल्ला बने वरिष्ठ निजी सचिव, संघ ने किया अभिनन्दन


बीकानेर, 19 जुलाई। जिला कलेक्टर के निजी सचिव आशानंद कल्ला के वरिष्ठ निजी सचिव पद पर क्रमोन्नत होने पर शुक्रवार को राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने बताया कि पहली बार इस पद जिले में किसी कार्मिक की पदोन्नति हुई है। यह संवर्ग के लिए गर्व की बात है। वरिष्ठ निजी सचिव कल्ला ने कहा कि नए पद के दायित्वों का पूर्ण पालन करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती के प्रयास करेंगे। इस दौरान घनश्याम स्वामी, किशन कल्ला, नरेश श्रीमाली, अर्जुन नाथ सिद्ध, जगदीश पुरी, विजय शंकर आचार्य, ऋतु धीर, खुशी राम, आनन्द देराश्री और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!