बीकानेर, 20 जुलाई। डागा चैक स्थित एलिक्जियर इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।
स्कूल प्रबंधक शिव शंकर बिस्सा ने बताया कि सनातन धर्म की पारंपरिक व्यवस्थानुसार आषाढ़ मास की पुर्णिमा को गुरू पुर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन अध्ययनरत छात्र छात्राओं के साथ तमाम महिलाऐं पुरूष भी अपने गुरूजनों के आगे शीष नवाकर, पूजा अर्चना कर अपना शिष्य भाव प्रकट करते है। शाला मे नई पीढ़ी केे बच्चों मे यह संस्कार सीखाने के उद्देश्य से गुरू पुर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।
इसके तहत शाला संचालक ओमजी सर ने बताया कि कक्षा नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों द्वारा पौराणिक परंपरा के अनुसार वस्त्र धारण कर गुरु व शिष्य का रोल प्ले किया छात्र-छात्राओं ने गुरु के सम्मान में भाषण देते हुए गुरु पूर्णिमा के पर्व पर महत्व सीखा। स्कूल डायरेक्टर शैलेश तिवारी ने गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः श्लोक का वाचन करते हुए गुरू पूर्णिमा पौराणिक काल में कैसे मनाई जाती रही है, इस पर अपने विचार रखें तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।













