Bikaner Live

*संत श्री दुलाराम कुलरिया चिकित्सालय का किया अवलोकन*

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मूलवास-सीलवा में संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस चिकित्सालय का निर्माण नरसी इंटीरियर इंफ़्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करवाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा 28 जुलाई को इसका लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर उन्होंने इसकी तैयारियों को देखा। नरसी कुलरिया ने बताया कि अस्पताल से आसपास के गाँवों के 50 हजार से अधिक मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. लेखराम ने जिला कलेक्टर को अस्पताल के साधन-संसाधनों के बारे में बताया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने पदम स्मारक का अवलोकन किया और संत श्री पदमाराम कुलरिया की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान धरम कुलरिया ने जिला कलेक्टर को स्मारक और यहां निर्मित हाइटेक डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में बताया।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़, तहसीलदार चंद्र शेखर और भोजराज सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!