Bikaner Live

*नोखा क्षेत्र के दौरे पर रही जिला कलेक्टर, पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण*

बीकानेर, 20 जुलाई। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि शनिवार को नोखा क्षेत्र के दौरे पर रही। उन्होंने नोखा, पांचू और बीकानेर ब्लॉक के लिए प्रगतिरत नोखा पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने देशनोक से भामटसर 800 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन और पारवा के उच्च जलाशय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को अतिशीघ्र तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नोखा और पांचू क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पारवा में बनने वाले 250 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय से पारवा और मान्याना गांव के निवासियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता नफीस खान, सहायक अभियंता रमेश चौधरी, महेश घुघरवाल सहित कंपनी के इंजीनियर मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!