
बीकानेर 20 जुलाई 2024 को नारी शक्ति वूमेन एंपावर शाखा,बीकानेर के द्वारा रक्तदान शिविर कोठारी हॉस्पिटल में मधु जी के नेतृत्व मै लगाया गया जिसमें शाखा के सदस्य महिलाओं ने रक्तदान किया सचिव मंजुषा भास्कर ने बताया सभी रक्तदान सदस्यों को अध्यक्ष मधु खत्री ने प्रशंसा पत्र दिए और फल और दूध की व्यवस्था करी गई।।
संस्था की सभी महिलाओ बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।। महिलाओं के लिए आज नारी शक्ति वूमेन एंपावर द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है और उसका उद्देश्य यही है कि महिलाओं में इस भ्रांति को दूर किया कि वही रक्तदान करने से हमें कमजोरी आ जाएगी या हम रक्तदान कैसे करें तो इसी वजह से ही आज का कैंप का आयोजन हुआ है कि महिला है इस चीज से बाहर निकले इस मेंटालिटी से और आज यह देखने को भी मिला कि हम कई जगह मेगा कैंप लगते हैं और भी कई जगह शिविर लगवाते हैं तो वहां यह देखने में आता है कि महिलाओं की संख्या बहुत ही कम होती है तो इसी कारण यह एक विचार आया कि क्यों ना हम यह नवाचार करें कि एक रक्तदान शिविर केवल महिलाओं के लिए और फिर भी आज यह देखने को मिला है काफी महिलाएं उत्साह से आई थी पर अनेक महिलाओं का हीमोग्लोबिन काफी कम था अतः डॉक्टर विजयलक्ष्मी जी द्वारा उनको हीमोग्लोबिन बढ़ाने के सुझाव दिए गए और इस कैंप का यह उद्देश्य था कि हीमोग्लोबिन बड़ा कर किस तरह से हम रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं महिलाएं आई है और प्रेरित हुई है रक्तदान करने के लिए।।
शिविर का उद्घाटन सुषमा बिस्सा जी और अर्चना सक्सेना जी ने किया
संस्था के उपस्थित सदस्य संजू खत्री , डॉक्टर विजय लक्ष्मी,शिखा विजय ,शीला शर्मा , गंगा भाटिया जी संगम राहिला जी प्रीति गुप्ता जी, प्रीति खत्री रही













