Bikaner Live

अन्त्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में गुरु पूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई

अन्त्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में आज दिनांक – 20 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई ।

गुरुओं की शिक्षाओं और मार्गदर्शन का सम्मान करने वाले इस उत्सव में एक विशेष सभा और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई ।
दिन की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई जहां छात्रो और शिक्षको ने सरस्वती पूजन किया । छात्रो ने सभी शिक्षको का तिलक करके सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया ।
तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया जिसमे सभी विद्यार्थियों और शिक्षको ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी तथा विद्यालय मे चलने वाली नियमित नृत्य कक्षा उनमें से कुछ छात्राओ ने नृत्य प्रस्तुत किया । इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल साक्षी बजाज ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु हमारे मार्गदर्शक है जो हमे ज्ञान और ज्ञान के मार्ग पर चलने में सहायता करते है । कार्यक्रम का संचालन सविता जोशी ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!