Bikaner Live

अनीमिया पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) ने महज 5 दिन बाद एकबार फिर 28वीं प्लेटलेट्स दान की

समाज सेवा का महत्व आज के दौर में बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर बीकाणा ब्लड सेवा समिति के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) जैसे कुछ लोग अपनी ज़िंदगी दूसरों की सेवा में समर्पित कर रहे हैं। गज्जू बन्ना ने दिनांक 19.9.24 को कल्याणसर से आई श्रीमती पुनम देवी 51 वर्षीय केंसर पिड़ित महिला को 27वीं प्लेटलेट्स दान कि थी और आज पुनः अनीमिया पिड़ित महिला की आपात जान बचाने के लिए महज 5 दिन बाद प्लेटलेट्स दान कर जता दिया कि इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है ।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) ने अपनी 28वां रक्तदान प्लेटलेट्स (SDP) के रूप में जैसलमेर से आई रहमत बानों 16 वर्षीय अनीमिया की मरीज की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स दान कर यह साबित कर दिखाया कि सेवा करने के लिए आपमें सिर्फ जज्बे और हौंसले की आवश्यकता होती है। श्री गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) द्वारा एक अनीमिया के मरीज की जान बचाने के लिए उठाया गया यह कदम न केवल प्रेरणादायक है बल्कि एक शिक्षा भी है कि कैसे एक व्यक्ति की निःस्वार्थ सेवा कई ज़िंदगियों को बचा सकती है।

आज इस मरीज़ की जीवन रक्षार्थ आपात प्लेटलेट्स (SDP) की आवश्यकता होने का सन्देश समिति के उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) जी के पास फ़ोन आया तो गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) अपने सारे कार्य छोड़ कर मरीज़ की मदद के लिये स्वयं स्थानीय पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुँच कर आवश्यक सारे टेस्ट करवा कर तत्काल अपनी प्लेटलेट्स (SDP) देकर मरीज़ को राहत पहुंचाई।

श्री गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) ने यह निस्वार्थ सेवा न केवल एक मरीज की जान बचाने के लिए की, बल्कि आम जन को एक सन्देश भी दिया कि कैसे छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। प्लेटलेट्स का दान कैंसर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और रक्त विकार से पीड़ित मरीजों के लिए जीवन रक्षक होता है। श्री गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) की यह पहल उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो रक्त और प्लेटलेट्स दान करने के बारे में सोच रहे हैं।

गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना) के इस पुण्य कार्य के लिए बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक रवि व्यास पारीक, दीपक सारस्वत अध्यक्ष, श्रीमती अनुराधा उपाध्यक्ष महिला संगठन, विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, जयशंकर शर्मा सचिव, विष्णु गोपाल खत्री सचिव, घनश्याम कुचेरिया, प्रवीण गहलोत, फारूक जी, एडवोकेट श्याम कठातला महामंत्री, दीपक शर्मा सह-सचिव, सुभाष स्वामी सह-सचिव, कपिल कुमार दुबे सह-सचिव एवं अंशुल बजाज जी ने गजेन्द्र सिंह जी को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया एवं उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया 🙏

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!