Bikaner Live

*माहेश्वरी समाज की डांडिया धूम 9 अक्टूबर को माखन भोग में*

*गरबा नाइट में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी भी आएंगे बीकानेर*

माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर के अध्यक्ष कपिल लड्ढा ने बताया कि माहेश्वरी गरबा नाइट 2024 का आयोजन 9 अक्टूबर को बीकानेर के माखन भोग उत्सव कुंज में आयोजित होने जा रहा है । गरबा नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी नागपुर से पधार रहे हैं साथ ही इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि शालिनी बजाज सीओ गंगाशहर, धीरज कुमार कोषाधिकारी बीकानेर , समाजसेवी जुगल राठी , गोभक्त देवकिशन चाँडक देवश्री व उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेशअध्यक्ष कमल राठी होंगे ।

सचिव रोहित पचीसिया ने बताया कि डांडिया प्रोग्राम मैं डांडिया किंग , डांडिया क्वीन , बेस्ट कपल , बेस्ट ग्रुप व बच्चो के लिये भी बहुत सारे गिफ्ट रखे हुए है माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) बीकानेर की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेलो को भी प्रोत्साहन देने का कार्य करती है

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!