Bikaner Live

चार पीर बाबा के चार दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत चादर रस्म के साथ शुरू, कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया द्वारा चढ़ाई गई चादर

बीकानेर। बीकानेर शहर में सदभाव व एकता के प्रतीक सैय्यद चार पीर बाबा रह. अलैह (बज्‍मे गरीब नवाज) के सालाना 40 वें उर्स मुबारक मौके पर पारम्‍परिक रस्‍मों रिवाज के साथ सादुल कॉलोनी बीकानेर स्थित पीर बाबा की दरगाह पर 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। गुरुवार को दरगाह के खादिम अहमद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स कार्यक्रम का आगाज आज गुरुवार 10 अक्टूबर की सुबह 8 बजे कुरानखानी के साथ शुरू हुआ। सावधान इंडिया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया एवं बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया तथा दरगाह कमेटी के सदस्यों की ओर से कुरान ख्वानी एवं नमाज अदा होने के बाद चार पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर दरगाह के रज्जाक अहमद अब्बासी, मोहम्मद सलीम, शाकिर हुसैन चौपदार, मुमताज अब्बासी,सौकिन, फरमान अली, इस्माइल खां, सतार अहमद,मांगू खां, अनिष बागवान, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी मोहम्मद हुसैन पडिहार, शकील चौबदार, लियाकत अली उर्फ लक्की, शानू,रूस्तम अली सहित आदि जायरीन मौजूद रहे। प्रवक्ता रज्जाक अब्बासी ने बताया कि रविवार दोपहर में महफिले कव्वाली तथा शाम को उर्स समापन कार्यक्रम में फातिहा और रस्मे कुल अदा की जाएगी। उर्स की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए कमेटी की ओर से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से सहयोग बाबत लिखित में आग्रह किया गया है।
(फोटो 01 चार पीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने के साथ उर्स की शुरुआत।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!