Bikaner Live

जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से, खिलाड़ियों को पोशाक वितरण, मैचों की टाई निकाली


बीकानेर, 24 अक्टूबर। कांता खतूरिया कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर स्थित स्पेड 2.0 परिसर में शुक्रवार से 27 अक्टूबर तक जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। बॉक्स/टर्फ क्रिकेट (टेनिस बॉल क्रिकेट) प्रतियोगिता में जैन समाज के 30 वर्ष की आयु तक के 10 टीमों के करीब 90 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
प्रतियोगिता के प्रेरक व मार्गदर्शक संरक्षक चार्टेड एकाउंटेंट विनोद पारख ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज सर्किल पर स्थित फैडरल बैंक परिसर में खिलाड़ियों को पोशाकें वितरित की गई, प्रतियोगिता के नियम व कायदों से अवगत करवाया गया। प्रतियोगिता के दौरान होने वाले क्रिकेट मैचों की टाई निकाली गई। इस अवसर पर फेडरल बैंक के प्रबंधक अतुल गुप्ता, सी.ए. सुदर्शन झाबक, जैन कॉलेज के प्राचार्य राजेन्द्र चौधरी, कृणाल कोचर, सीनियर क्रिकेटर कमल चंद पारख व अंकित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।
संरक्षक विनोद पारख ने बताया कि ं सहयोगी फेडरल बैंक व जैन हिन्दुस्तान व सम्पूर्ण जैन समाज की युवाओं की टीम है। सभी मैच डे नाइट अपराह्न तीन बजे से होंगे। प्रतियोगिता के दौरान 75 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार व ऑन द स्पॉट पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मैचों की नामी कॉमेन्टरों द्वारा कमेंट्री की जाएगी। मोबाइल एप्प क्रीक हीरोज के माध्यम से लाइव स्कोरिंग की जाएगी।
प्रतियोगिता के समन्वयक सिद्धांत पारख (88904 79581) व दर्शन भंसाली ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है । दस टीमों में गंगाशहर, भीनासर, बीकानेर, उदयरामसर व उदासर की टीमें शामिल है।
पारख ने बताया कि आठ-आठ ओवर के लीग मैच शुक्रवार व 26 अक्टूबर शनिवार को, रविवार को क्वाटर, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। भंसाली ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 15551 रुपए व अर्हम फेडरल ट्रॉफी , द्वितीय 9951 रुपए और ट्रॉफी तथा तृतीय पुरस्कार 1111 रुपए नकद और शील्ड रखा गया है।
उन्होंने बताया कि मैन ऑफ दी टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, कैच, मेन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को विभिन्न पुरस्कार ऑन द स्पोट दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के अपहार व पोशाक प्रदान की जाएगी। मैच के दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण रविवार 27 अक्टूबर 24 को जैन समाज के गणमान्य व भामाशाह श्रावकों की साक्षी में होगा।

  1. अमन एवीएटर्स
  2. जैन जंक्शन
  3. सिद्धा स्ट्राईकर्स
  4. वीर विक्टर्स
  5. 8 जैन लेजेंड्स
  6. नमोकार लेजेंड्स
  7. कल्याण किंग्स
  8. निर्वाना नाइट्स
  9. चातुर्मास चेम्पियंस
  10. अर्हम आल राउंडर्स

(टीमो के नाम)

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!