Bikaner Live

राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शिक्षक सम्मेलन प्रारंभविधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और श्री ताराचंद सारस्वत रहे मौजूद

बीकानेर, 25 अक्टूबर। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को बीदासर हाउस में प्रारंभ हुआ।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह शेखावत ने बताया कि प्रथम चरण के उद्घाटन में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान श्री रविशेखर मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


खाजूवाला विधायक डॉ. मेघवाल ने कहा कि प्रबोधक संवर्ग ने चुनौतीपूर्ण समय में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि इनकी सेवाएं दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री सारस्वत ने प्रबोधक संवर्ग की पुरानी सेवा गणना और पदोन्नति प्रक्रिया की बात प्रभावी ढंग से उच्च स्तर पर रखने की बात कही।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा एवं सहायक निदेशक भंवर लाल शर्मा ने प्रबोधक संवर्ग की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में 14 सेवानिवृत्त प्रबोधकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनोप सिंह इन्दा, राज्य स्तरीय भामाशाह प्रताप सिंह राठौड़ चलकोई, काशीराम शर्मा, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकर लाल सोनी, प्रदेश विधिमंत्री अविनाश व्यास, भगवाना राम मारु, प्रदेश संयुक्त मंत्री शंकर लाल मारू, दलीप सिंह, किशन सिंह, रत्ना बिश्नोई, मंजू यादव, गौरी शंकर भार्गव आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र आचार्य ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!