Bikaner Live

रजत पदक विजेता विप्र गौरव चिरंजीव तिवाड़ी का विप्र समाज ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

बीकानेर 25 अक्टूबर 2024 – बीकानेर के चिरंजीव तिवाड़ी यूरेशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त कर पूरे भारत का मान और अपने गृह ज़िले का सम्मान बढ़ा कर खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया है !!

विफ़ा युवा प्रकोष्ठ संगठन महामंत्री पंकज पीपलवा ने बताया कि रजत पदक विजेता के पश्चात प्रथम बार बीकानेर आगमन पर विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा विप्र गौरव चिरंजीव तिवाड़ी का रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर ढोल नगाड़े तासो के साथ विजयी जुलूस के रूप में भव्य अभिनंदन कर स्वागत किया !!

युवा प्रकोष्ठ महामंत्री नवनीत पारीक ने कहा कि कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन तथा कूडो एशिया कॉन्सिल के द्वारा द यूरेशिया कप-2024 का आयोजन मिका स्पोर्ट्स सेंटर, येरेवन, अर्मेनिया में संपन्न हुआ । इसमें बीकानेर के कूडो फाइटर चिरंजीव तिवाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त कर पूरे भारतवर्ष को गौरान्वित किया है है इस अवसर पर विप्र समाज द्वारा विप्र गौरव का सम्मान कर उत्साहवर्द्धन किया गया !!

युवा उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अभिनंदन करने वालों में राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित,प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, ज़िलाध्यक्ष किशन जोशी,भँवरलाल व्यास,प्रदेश सचिव नारायण पारीक,महामंत्री नवनीत पारीक,जुगल पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,लक्ष्मण उपाध्याय,रमेश चन्द्र उपाध्याय,सौरभ शर्मा,उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय,रितेश ओझा,युवराज व्यास,राजकुमार पारीक,कोच प्रीतम सैन सहित सक्रिय विप्र बंधुओं ने स्वागत कर खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की !!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!