Bikaner Live

मोदी बंधुओं ने मिट्टी के दिए हाथ में रखकर लिया संकल्प दीपावली मनाने का

बीकानेर। बीकानेर शहर के जाने-माने समाजसेवी बंधु एवं व्यवसायी दिलीप मोदी ओर मनोज मोदी ने शनिवार बाबु रेलवे फाटक स्थित अपने कार्यालय में
दीपावली पर्व पर दीपोत्सव को मिट्टी के दीए जलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत
अपने हाथों में मिट्टी के दिए रखकर संकल्प लेकर दीपावली पर्व पर मिट्टी दीपक जलाने के लिए आम लोगों को जागरूक किया । इस अवसर पर दिलीप मोदी और मनोज मोदी ने बताया कि मिट्टी के दीए जलाकर मनाये दीपावली सबके घरों में लाये खुशहाली जिससे जरूरतमंद दीए बनाने वालों के घर भी खुशियों से रोशन हो सके। मनोज मोदी ने कहा कि मिट्टी के दीयों काे जलते हुए देखना एक सुखद अहसास है, उमंग से भर जाता है लेकिन हम लोग बीते दो दशक के दौरान कृत्रिम लाइट पर अधिक निर्भर हो गये हैं। आधुनिकता की दौर में हम अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए इस दीपावली पर हमें मिट्टी का दीपक जलाने का संकल्प लेना है। इस अवसर व्यवसायी पर राजेन्द्र भाटी भी मौजूद थे।
( फोटो 01 मोदी बंधु एवं अन्य दीपावली पर पर्व मिट्टी के दिए जलाने का संकल्प लेते हुए।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!