Bikaner Live

*सेवाश्रम विमंदित बालको एवं महिलाओं को अल्पाहार की सेवा एवं सेवा आश्रम का अवलोकन*

26 अक्टूबर, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी तीन दिवसीय बीकानेर दौरे पर है।

बीकानेर पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं शिष्यों द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सदस्यों को अपने उत्तरदायित्व निभाते हुए जनकल्याण के कार्य में लगे रहने का आशीर्वाद दिया। बीकानेर कार्यालय पहुंचकरश्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा श्री रूद्र हनुमान जी की महाआरती एवं हवन कर विश्व कल्याण की कामना की एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी, समिति के सदस्यों सहित पोधा रोपन किया गया। पवन पुरी सेवाश्रम पहुंचे और वहां विमंदित बालको एवं महिलाओं में अल्पाहार की सेवा दी गई है एवं सेवा आश्रम का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता अनिल स्वामी, दीपक, वैभव, हिमांशी, मयंक सम्मिलित हुए। सेवाश्रम के कार्यकर्ता रिकी चंद, सुंदरलाल, रुपाराम, चिरंजी लाल, मनोज कुमावत, ओलासिंह, विनोद द्वारा श्री गुरु अर्जुन दास जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!