Bikaner Live

जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग के अंतिम दिन आज बॉक्स क्रिकेट के मुकाबले दोपहर एक बजे से


बीकानेर, 26 अक्टूबर। जैन आइकोनिक प्रीमियर लीग के शुक्रवार से शुरू हुए जैन युवाओं के चुनौतीपूर्ण लीग मुकाबलों में अर्हम ऑलराउंडर ने वीर विक्टर्स तथा अन्य मुकाबले में जैन जंक्शन पर विजय प्राप्त की , वहीँ दूसरी और सिद्धा स्ट्राइकर ने अमन एविएटर्स को और चातुर्मास चैम्पियंस ने 8 जैन लीजेंड्स को हराया। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को दोपहर एक बजे से क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा फाइनल मुकाबले होंगे उसके बाद ट्रॉफी व पारितोषिक वितरण किया जाएगा।
प्रतियोगिता के संरक्षक सी.ए. विनोद पारख ने बताया कि प्रतियोगिता के मैचों का मुख्य आकर्षण 8 जैन लीजेंड्स के चिरायु दस्सानी की चार गेंदों पर लगातार चार विकेट और चातुर्मास चैम्पियन के लोकेश डागा के 26 गेंदों पर शानदार 72 रन रहे । अर्हम ऑलराउंडर के विवेक जैन 22 गेंद में शानदार 50 रन बना कर नोट आउट रहे व अंश जैन ने 42 गेंद पर 59 रन बनाए । चार मैचों में विवेक जैन, विनय जैन, मयंक कोचर तथा लोकेश डागा को उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
पारख ने बताया कि लीग मुकाबलों में… कल्याण किंग्स का मुकाबला निर्वाण नाइट्स से, . णमोकार लीजेंड्स का मुकाबला सिद्धा स्ट्राइकर से, अमन एविएटर्स का मुकाबला निर्वाण नाइट्स से, चातुर्मास चैम्पियंस का मुकाबला जैन जंक्शन से 8 जैन लीजेंड्स का मुकाबला वीर विक्टर्स से तथा कल्याण किंग्स का मुकाबला णमोकार लीजेंड्स से हुआ। आयोजन में खिलाडियों का उत्साह देखते ही बन रहा है उनके उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों में खिलाड़ियों के परिवारजन तथा दोस्तों की पूरी टीम भी शामिल है जो की लगातार उनका जोश बढ़ा रहे हैं लीग के आयोजकों ने दर्शकों तथा खिलाडियों के लिए सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की है मौके पर मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के लिए ओन दी स्पॉट भी पुरस्कार की घोषणा की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!