Bikaner Live

सड़क हादसे में युवक- युवती की मौत


बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में अल सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक-युवती की जान चली गई। यह हादसा मुरली मनोहर गौशाला के पास उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रही उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और क ई बार पलटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, और चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार कई बार पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। घटना के बाद पीछे चल रही गाड़ियों में सवार लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में मारे गए युवक पहचान मुनित बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा निवासी बोथरा चौक गंगाशहर जबकि युवती की पहचान लवीना बदलानी निवासी रथखाना कालोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनित बोथरा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों किसी इवेंट से वापस बीकानेर लौट रहे थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!