Bikaner Live

दिवाली मनाने बीकानेर आये और जुट गये सफाई अभियान से टीम ऑवर फॉर नेशन के साथ-

27/10/24 रविवार, सैटेलाइट हॉस्पिटल में हुआ श्रमदान-निगम ने किया सहयोग-
टीम ऑवर फॉर नेशन रविवार सुबह 7 बजे जस्सूसर गेट एरिया स्तिथ सैटेलाइट हॉस्पिटल पहुँची. हॉस्पिटल के मुख्यद्वार से प्रांगण तक का क्षेत्र साफ़ सुथरा कर दिया. मेन गेट पर उग गई झाड़ीयो को हटाया.
आज के सफ़ाई अभियान में नगर निगम ने भी सहयोग किया. निगम उपायुक्त की तरफ़ से JCB मशीन एवं डंपर उपलब्ध करवाया गया.
हॉस्पिटल के पीछे की और से जेसीबी मशीन की मदद से २ डंपर कचरा एवं सामने की और से एक ट्रेक्टर ट्राली कचरा डंपिंग यार्ड भेजा गया.
ca सुधीश शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल का क्षेत्र छोटा सा है. पर सफ़ाई नहीं हो रही. इसे खूबसूरत बनाया जा सकता है. यदि अस्पताल प्रशासन ध्यान दे तो. अन्यथा हालात PBM से भी बदतर होते दिखाई दे रहे है.
एक सप्ताह से सफ़ाई अभियान की सूचना देने के बाद भी अस्पताल का कोई भी कर्मचारी अभियान में शामिल नहीं हुआ. केवल डॉ सुनील हर्ष ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई.
आज के अभियान में विशेष आकर्षण बैंक ऑफ़ बड़ौदा के दो प्रशिक्षु अधिकारी श्री करण (बिहार)एवं श्री अविनाश ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)रहे. जिन्हें बीकानेर आये हुए मात्र एक माह भी नहीं हुआ. और बीकानेर के सफ़ाई अभियान में जुट गये . डॉ प्रियांशु रंगा बाँसवाड़ा से, परम एवं ईशान शर्मा पुणे से, डॉ रोहित व्यास श्री गंगानगर से अपने घर दिवाली मनाने आये है लेकिन सफ़ाई अभियान मे शामिल हुए.
सबका भाव बीकानेर को साफ़ सुथरा देखना है.
कुछ लोग जो रविवार को ही बीकानेर पहुँचे, वे रेलवे स्टेशन से सीधा अभियान स्थल पहुँचे. क्योंकि अगले रविवार तक वे वापस चले जाएँगे. और टीम ऑवर फॉर नेशन के साथ शामिल होना उनका बहुत समय से सपना था.
उपरोक्त के अलावा आज के सफ़ाई अभियान में डॉ विशाल मलिक, डॉ अतुल गोस्वामी. मानक व्यास, ca सुधीश शर्मा, सुशील यादव, ca वसीम राजा, अरुण चम, गजेंद्र सरीन, बसंत, वंदना शर्मा, अरमान,करण, अविनाश ठाकुर, डॉ रोहित व्यास, भवानी सिंह राजपुरोहित, राम हंस मीना, शक्ति सिंह,दिव्यांशु रंगा,आदित्य बिहानी व अन्य शामिल थे.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!