Bikaner Live

गंगाशहर निवासी युवक व रथखाना निवासी युवती की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बीकानेर,गंगाशहर निवासी युवक व रथखाना निवासी युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बोथरा चौक -2, गंगाशहर निवासी 25 वर्षीय मुनित बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा है। वहीं मृतक की पहचान रथखाना निवासी लवीना बदलानी पुत्री दिलीप बदलानी है।

गंगाशहर थाने के एएसआई लाभूराम के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 6:20 बजे उदयरामसर चुंगी से आगे नोखा रोड़ पर हुई। दोनों बरसिंहसर रोड़ स्थित एक रिसोर्ट से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों टाटा की हेरियर कार में थे, संभवतया झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई और संतुलन बिगड़ गया। लाभूराम के अनुसार कार की गति अत्यधिक तेज थी, इस वजह से कार काफी दूर तक स्किट हुई। दूसरी बार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटे खाते हुए कच्चे में उल्टी जा गिरी। पार्टी से लौट रहे कुछ युवा भी तीन चार कारों में पीछे ही थे। उन्होंने दोनों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक परिवार ने खोया इकलौता बेटा,दूसरे ने इकलौती बेटी: बताया जा रहा है कि मुनित आपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसके एक बहन है, जिसकी शादी आगामी 20 फरवरी की तय हो रखी है।

मुनित का परिवार है दुबई में,सोमवार को होगी अंतिम विदाई: बताया जा रहा है कि मुनित के पिता महेंद्र कुमार, माता, बहन व बड़े पापा आदि दो दिन पहले ही दुबई गये थे। सुबह हुई इस दुखद घटना के बाद पहली फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से बीकानेर आएंगे। ऐसे में अंतिम विदाई सोमवार को दी जाएगी।

माता पिता ने खोई होनहार बेटी: बताया जा रहा है कि लवीना भी इकलौती बेटी थी। वह होनहार थी। उसका पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

मुनित व लवीना करते थे इवेंट मैनेजमेंट का काम: बताया जा रहा है कि मुनित ने पांच साल पहले छोटी सी उम्र में ही इवेंट मैनेजमेंट का काम शुरू किया। उसी समय लवीना भी उससे जुड़ी। मुनित के व्यवहार और लवीना की डिजाइनिंग आर्ट ने व्यापार को एक मुकाम दिया। बाद में लवीना भी पार्टनर बन गई। दोनों साथ ही काम करते। आज भी रिसोर्ट द्वारा आयोजित युवाओं की ख़ास पार्टी मैनेज करके आए थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!