Bikaner Live

हम अपने घरों को मिट्टी के दीये से करेंगे जगमग – पाहुजा  दीयों से मने दीवाली, मिट्टी के दीये जलाएँ

बीकानेर। पंजाबी राष्ट्रीय महासभा के सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहुजा ने मंगलवार एक बयान जारी कर बताया कि इस बार दीपोत्सव पर सभी भारतीय वासी अपने घरों को मिट्टी के दीयों से जगमग जगमग करें, मिट्टी के दीये हमारी संस्कृति के एक अहम अंग हैं। दिवाली पर इसे जलाकर हम अपनी परंपराओं को याद रखते हैं। मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को प्रोत्साहित करने का भी यह अच्छा मौका है। आइये, इस दीपावली, हम सभी मिलकर मिट्टी के दीये जलाएँ और एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बनाने में अपना योगदान दें। लोगों को इस पर विचार करना चाहिए। वर्तमान में अपनी परंपरा को बरकरार रखने और पर्यावरण बचाने के लिए इस दीपावली मिट्टी की दीये जलाने के प्रति लोगों ख़ास कर बच्चों व युवाओं काे जागरूक करने के लिए हमने अभियान भी चलाएँ है।
( फोटो 01अनिल पाहुजा आहवान करते हुए।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!