Bikaner Live

विधायक की संवेदनशील पहल, अपनी तनख्वाह से दिए पचास हजारभारी वर्षा के कारण गिर गया था हरि किशन का मकान

बीकानेर, 3 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को संवेदनशील पहल करते हुए गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले हरिकिशन माली को पचास हजार रुपए का चेक सौंपा। मानसून के दौरान आई भारी बारिश के कारण हरिकिशन का गंगाशहर के वार्ड चार स्थित मकान गिर गया था। तब विधायक ने देर रात तक वहां रहकर पानी की निकासी करवाई थी। इस दौरान विधायक ने हरि किशन को अपनी तनख्वाह में से पचास हजार रुपए देने का वादा किया था। जिसे निभाते हुए उन्होंने यह चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को मकान गिरने से संबंधित रिपोर्ट भिजवाई गई है। सरकार से भी आपदा प्रबंधन के नॉर्म्स के अनुसार राशि स्वीकृत करवाई जाएगी। जयपुर के आगामी दौरे के दौरान इस बारे में चर्चा करने की बात कही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!