Bikaner Live

*डेंगू की रोकथाम के लिए सफाई अभियान और फॉगिंग नगर निगम द्वारा*

बीकानेर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. नगर निगम बीकानेर द्वारा डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग किया जा रहा है। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट वूलन मिल कॉलोनी में डेंगू मरीज आने पर आज महापौर नगर निगम सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं महापौर प्रतिनिधित्व विक्रम सिंह राजपुरोहित द्वारा नगर निगम वाहन से कॉलोनी क्षेत्र में साफ सफाई और फॉगिंग करवाई गई. ।

डेंगू से बचाव ही बेहतर उपाय है ; डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और आम जनता से अपील की है कि वह घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दे टायर टंकी या किसी खाली जगह पर जल जमाव नही होने देने और जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल या जले हुए तेल को छिड़काव करते रहने का सुझाव दिया सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, फुल बांह का कपड़ा पहनने, घर के सभी कमरों की सफाई के साथ ही टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी को स्थिर नहीं होने देने, गमला, फूलदान का पानी एक दिन के अंतराल पर बदलने और लक्षण मिलने पर फौरन जांच कराने की अपील की है.। रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के सभी वार्डों में फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव तेज कर दिया गया है.।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!