Bikaner Live

महिला ने रोडवेज बस मे बच्चे को जन्म दिया

झालावाड़ जिले में एक महिला की सोमवार को रोडवेज बस में डिलेवरी हो गई। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बांसखेड़ी मेवातियान निवासी इंदिरा बाई (25) पति राजू भील को प्रसव के लिए अकलेरा ले जा रहे थे। परिजन, इंदिरा को लेकर सोमवार सुबह छान गांव से रोडवेज बस में बैठे। इस दौरान सरेड़ी व ल्हास गांव के बीच इंदिरा को प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में बस की महिला यात्रियों की मदद से रोडवेज बस में ही डिलेवरी कराई गई। इंदिरा ने लड़के जन्म दिया है। रोडवेज बस के चालक जगदीश मीना व परिचालक इम्तियाज खान ने बताया कि महिला यात्रियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा व बच्चा को बस से लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। चालक व परिचालक के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!