Bikaner Live

*जीईपीएल 15 से, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन*

बीकानेर, 5 नवंबर। राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (जीईपीएल-2024) का आयोजन 15 से 17 नवंबर तक धरणीधर खेल मैदान में किया जाएगा। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न विभागों की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष मनोहर पाल भंवरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारियों के मध्य आपसी सौहार्द एवं समन्वय स्थापित करना व खेल-कूद के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
प्रतियोगिता के समन्वयक राहुल आचार्य ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया। पोस्टर विमोचन में मो. सलीम, अभिनव गोस्वामी, अनिल पंवार, विशाल विश्वकर्मा, पुनम चन्द बिश्नोई, कैलाश भोजक, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!