Bikaner Live

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के चुनाव हरीश नाहटा बने अध्यक्ष व चिंतामणि जागृति मंच का पैनल विजयी

बीकानेर, 5 नवम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के सोमवार को कोठारी मोहल्ले के महावीर भवन में हुए चुनाव में श्री चिंतामणि जागृति मंच का पैनल विजयी रहा। इस पैनल के 11 सदस्य अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया । एक निर्दलीय व श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के पूर्व मंत्री चन्द्र सिंह पारख व उनके पैनल के दो सदस्यों ने भी जीत हासिल की है।

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए देव,गुरु व धर्म तथा श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ और श्री चिंतामणि प्रन्यास की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए, चुनाव के राग-द्वेष का पूर्णतया त्याग करते हुए संघ व समाज के उत्थान कें कार्य करने की सलाह दी। चुनाव में 487 श्रावक-श्राविकाओं ने मतों का उपयोग किया। इनमें 18 मत खारिज किए गए तथा 469 वैद्य मत रहे।

चुनाव में हरीश कुमार नाहटा ने 280, जितेन्द्र पारख ने 251, मोहित धारीवाल ने 244, राजीव खजांची ने 244, विपुल कुमार नाहटा ने 240, फतेहचंद खजांची ने 234, राजेश कुमार खजांची ने 225, महावीर डागा ने 216, संदीप मुसरफ ने 211, निर्दलीय पवन खजांची ने 206 तथा चन्द्र सिंह पारख ने 202 मत हासिल किए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!