Bikaner Live

बीकानेर में नशे के खिलाफ युवाओं का अभियान तेज, पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई

बीकानेर। शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ बीते दिनों युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट से बिगुल फूंक दिया है। जिसके बाद लगातार युवा आमजन के बीच जाकर आमजन को जागरूकत कर रहे हैं। जिसके बाद आज युवाओं की टोली नशे के हॉट स्पॉट पर पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस और युवाओं की टोली शहर के करीब आधा दर्जन स्थानों पर पहुंची।

मौके पर युवाओं की टोली और पुलिस का देख नशेड़ी प्रवृति के लोग मौके से फरार हो गए। इस सम्बंध में युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने आज सुबह एक पोस्ट किया था। जिसके बाद देर शाम को व्यास और शहर के युवा की टोली गवरा देवी शमसान भूमि, बालक भैरू, रताणी व्यास की बगेची, भेरू कुटिया क्षेत्र में पहुंची। जहां पर पुलिस टीम भी साथ रही।

व्यास ने बताया कि युवाओं की टोली और साथ में पुलिस देख नशेड़ी मौके से भाग गए। गवरा देवी शमसान भूमि से दस-दस के फटे हुए नोट, पेपर के साथ-साथ नशे का कई तरह का सामान मिला है। व्यास ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। व्यास ने आमजन से निवेदन किया है कि नशे की प्रवृति को रोकने के लिए अब आमजन को आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए। इस दौरान रताणी व्यास संपति ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास भी मौजूद रहें। महेन्द्र व्यास ने बताया कि नशे के खिलाफ अब आमजन मानस खड़ा हुआ है। अब सब मिलकर शहर को नशा मुक्त करने के लिए काम करेंगें।


बता दे कि शहर के अनेक ऐसे स्थान है। जो कि नशे लेने वालों की शरणस्थनी बने हुए है। जहां पर अलसुबह से देर रात तक नशा होता है। जिनमें एमडी, स्मैक सहित अनेक ऐसे नशीला पदार्थ शामिल है जो कि युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!