Bikaner Live

*राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी ने दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया*

राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी के मिडिया प्रभारी इं रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि आज सोसायटी के सद्स्यों द्वारा दीपावली मिलन समारोह राज मंदिर मैरिज पैलेस, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्य इं जावेद मिर्जा, इं कमल कान्त सोनी, इं जगदीश लाल टेलर, इं अयोध्या प्रसाद शर्मा सपत्नीक, इं अनुराग नागर सपत्नीक इं एम.एम. मूंधड़ा व इं विधिय्या भूषण द्वारा गायन की प्रस्तुति दी तथा इं किशन कुमार शर्मा द्वारा वास्तुशास्त्र पर एक शानदार कविता प्रस्तुत की। इं सैयद कासम अली द्वारा लक्ष्मी चंचल क्यों है इसकी लघुकथा व,इं लक्ष्मी कान्त पाण्डिया,इं ऋषि कुमार तंवर द्वारा काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष इं सुशील डूडी द्वारा नये सदस्यों का सम्मान किया व महासचिव इं कमल कान्त सोनी द्वारा सोसायटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इं महेंद्र कुमार गुप्ता व इं विजय शंकर शर्मा द्वारा वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सहयोग के लिए सम्मान किया गया । अंत में उपाध्यक्ष इं रामसिंह गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन इं रवि प्रकाश माथुर ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज का आनंद लिया।
*सादर प्रकाशनार्थ*
( इं रवि प्रकाश माथुर )
मीडिया प्रभारी

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!