Bikaner Live

कन्हैयालाल चांवरिया ने दिया धरना, पढें खबर।

बीकानेर। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के दौरान मांगे गये अनुभव प्रमाण पत्र देने में अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा आनाकानी करने के विरोध में बुधवार को नगर निगम गेट के आगे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल चांवरिया ने धरना दिया। चांवरिया ने रोष जताया कि आयुक्त,इंचार्ज व संबंधित बाबू प्रमाण पत्र देने को लेकर आवेदकों को परेशान कर रहे है और उन्हें चक्कर दर चक्कर निकलवा रहे है। जिससे बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। इसको लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी है। इस संदर्भ में चांवरिया ने सीएम,डिप्टी सीएम,विभाग के मंत्री,शासन सचिव व स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन देकर इस परेशान के निस्तारण की गुहार लगाई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!