Bikaner Live

बीकानेर में नशा मुक्ति अभियान तेज, पुलिस ने रात-दिन की कार्रवाई में कई ठिकानों पर छापेमारी की

बीकानेर। बीकानेर में नशे को लेकर जनमानस लगातार अभियान चला रहा है। कल देर शाम को भी शहरी क्षेत्र में कई शमसान भूमि, बगेचियों में जागरूक युवाओं ने पुलिस के साथ दबिश दी।
जिसके बाद आज सुबह से ही पुलिस टीमें एक्शन में रही। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में पुलिस टीमों ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई की है। अभी कुछ देर पहले ही पुलिस टीमें आरएसी के जवानों के साथ भुट्टों के बास में पहुंची। जहां पर दबिश दी गयी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीमें जांच पड़ताल कर रही है। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जिलेभर में हुई कार्रवाई के आंकड़े तो फिलहाल सामने नहीं आए है लेकिन माना जा रहा है कि बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों पकड़े गए है साथ ही कुछ संदिग्ध भी दबोचे गए है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में भी दबिश दी गयी है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!